चित्रकोट जलप्रपात के ऊपर मिला युवक का शव, शुक्रवार को मिला था एक मानव कटा हुआ पैर , जांच में जुटी पुलिस

by Kakajee News

 

जगदलपुर, चित्रकोट जलप्रपात के ऊपर शनिवार की सुबह एक युवक का शव पाया गया है, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए युवक की शिनाख्त में जुट गए है, वही एक दिन पहले एक मानव पैर पाया गया था, जिसे आप मिलाए जाने की बात सामने आई है,
बता दे कि शुक्रवार की सुबह तिरथा व नारायणपाल के बीच इंद्रावती नदी में एक मानव पैर पाया गया था, जिसकी सूचना पर पुलिस ने पैर को जब्त करते हुए उसे मेकाज भेज दिया गया था, वही शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया कि चित्रकोट के ऊपर में औधे मुँह एक शव देखा गया है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची, जहाँ शव का एक पैर नही था, वही शव कई दिनों से पानी मे रहने के कारण पहचान में नही आ पा रहा है, आसपास के क्षेत्रों की पुलिस चौकी व थाने को सूचना दिया गया है, जिससे कि युवक की शिनाख्त हो सके, वही पुलिस ने जो कल मानव अंग को बरामद किया था, उसे भी ले जाया जा रहा है, जिससे कि शरीर से मिलाया जाएगा, वही मामले की जांच शुरू कर दी गई है,
इस मामले में लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी रवि बैंगा ने बताया कि शनिवार को मानव शरीर चित्रकोट के ऊपर पाया गया है, वही शुक्रवार को पाए गए मानव अंग से मिलाया जाएगा, वही गुम युवकों के परिजनों को बुलाकर उसकी शिनाख्त की जाएगी,

Related Posts

Leave a Comment