19
प्रदेश भाजपा कार्यालय, रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित “सहयोग केंद्र” में मंत्री प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने के दौरान वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा आज लगभग 300 से अधिक कार्यकर्ता यहां पहुंचे और भिन्न भिन्न मामलों से जुड़े 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। सभी विषयों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का निराकारण किया गया। इसके साथ ही मांग संबंधी या नीति-स्तर के विषयों से जुड़े आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया।
हमारे प्रयासों से अनेक मामलों का त्वरित निराकरण हुआ,वही अन्य मामलों का भी प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। यह पहल कार्यकर्ताओं को सीधे संवाद का अवसर देकर संगठन व सरकार के बीच सशक्त सेतु का कार्य कर रही है। “सहयोग केंद्र” निस्संदेह एक अभिनव और सराहनीय कदम है।
