मासूम बच्चों के सामने माता-पिता की डंडे से पीट पीटकर ले ली जान, बच्चें ने पुलिस को बताई रात में क्या हुआ……. पढ़िए पूरी खबर

by Kakajee News

रायगढ़।  बीती रात अज्ञात आरोपियों ने पति पत्नी की हत्या कर दी। आज सुबह घर के आँगन में दोनों की खून से लथपथ लाश मिलने से पुरे गाँव में सनसनी फैल गई है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई  में जुट गई है, मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भेंड्रा के आश्रित ग्राम कपाटडेरा निवासी गुरुवार सिंह राठिया 35 साल, मनीता राठिया 30 साल की बीती रात तक़रीबन 9 बजे अज्ञात आरोपियों ने डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गुरुवार सिंह राठिया रोजी मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदि था। दोनों पति-पत्नी के तीन छोटे बच्चें हैं, बीती रात मासूम बच्चों के आँखों के सामने ही आरोपियों ने हत्या कि वारदात को अंजाम दिया है।  जिसके बाद  दोनों के शव को घसीट कर आँगन में छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

आज सुबह दोहरे हत्या कि सुचना मिलते ही घरघोड़ा थाने कि पुलिस टीम, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक के साथ मौके पर पहुंच कर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात् दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते ही गाँव के ग्रामीणों के अलावा पड़ोसियों से पूछताछ कि जा रही है।

दो संदेही पुलिस हिरासत में
बताया यह भी जा रहा है कि दो लोगों के द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है, जिसके बाद पुलिस दो संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार जल्द ही हत्या के कारणों का पता चल जायेगा।

Related Posts

Leave a Comment