शराब के नशे में ग्रामीण ने किया जहर सेवन, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने कहा कर्ज से था परेशान

by Kakajee News

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमरिया निवासी 50 वर्षीय राजकुमार ने जहर का सेवन कर लिया जहां परिजनों ने उसे तत्काल नजदीकी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन उसकी हालत गंभीर थी और उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि राजकुमार बुधवार की सुबह नशे की हालत में घर पहुंचा इसके बाद सुबह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चल गया उसकी पत्नी और दो बच्चे अपने-अपने काम पर चले गए जहां घर पर अकेला था जब उसकी पत्नी खेत से काम कर घर वापस लौटी इस दौरान अपने खाट पर पड़ा हुआ था और उल्टी कर रहा था वही खेत में छिड़काव करने वाला कीटनाशक की शीशी नीचे पड़ा हुआ था उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान हालत गंभीर बताते हुए रेफर किया और उसकी मौत हो गई।
मृतक राजकुमार की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि उसने यह घातक कदम क्यों उठाया यह समझ से परे है। लेकिन पिछले कुछ माह से उसके पति परेशान चल रहे थे आवास योजना के अंतर्गत घर बनवाया लेकिन पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण उधार पैसे लेकर घर को बनवाया गया जहां कर्ज में था जिसके पास से वह कुछ ज्यादा ही पीने लगे थे लेकिन ऐसी कौन सी स्थिति आप पड़ी थी कि उसने या कदम उठाया यह जांच का विषय है।
मृतक के दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की खेती किसानी और मजदूरी का अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा था।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर बयान दर्ज किया गया है वही आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment