कबीरधाम। बुधवार को कबीरधाम जिले में हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम सोढा निवासी अश्वनी बाई गेंड्रे उम्र 45 को उसके ही पति परशुराम गेंड्रे ने हत्या कर दिया। डीएसपी केके चन्द्राकर ने बताया कि आज तड़के लगभग 4 से 5 बजे के मध्य दोनों के बीच में किसी पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी पति ने सब्बल से पत्नी के सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी परशुराम गेंड्रे को हिरासत में लिया है। मृतिका के शव का पंचानामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर इस हत्याकांड के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। दीपावली पर्व के बीच इस तरह की वारदार होने से मृतिका के परिजन व ग्रामीण सदमे में है। पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जांच की जा रही।
