एक हैवान की हैवानियत, सड़क किनारे बैठे बेजुबान को जान बुझकर कुचला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, लोगों में नाराजगी…WATCH VIDEO

by Kakajee News

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक हैवान की हैवानियत की घटना सामने आई है। जहां सड़क किनारे बैठे एक कुत्ते को कार चालक जान बूझकर कुचलकर फरार हो गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कैमरे में कार चालक की घटिया करतूत आसानी से देखी जा सकती है। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी की मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे सफेद कार ने अचानक रफ्तार बढ़ाई, कुत्ते को कुचला, चालक मौके से फरार। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घायल कुत्ते को पशु चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां डाक्टर ने बताया कि कुत्ते को काफी गंभीर चोट पहुंची है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कुत्ते को कुचलने का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद जरूर हुआ है लेकिन कार का नंबर स्पष्ट रूप से नही दिखने पर आरोपी शख्स की पहचान नही हो पा रही है, इसके बावजूद पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
इस घटना को लेकर लोगों में भारी नाराजगी भी देखी जा रही है। लोग कार चालक की इस तरह की घटिया करतूत देखकर यह कहने भी नही चूक रहे कि यह एक हैवान की हैवानियत है। लोगों का यह भी कहना है कि बजरंग चैक जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग पर प्रशासन से निगरानी बढ़ाने की मांग की गई है। साथ ही आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही साथ लोगों से ऐसी घटनाओं पर चुप न रहने की अपील भी की गई है।

Related Posts

Leave a Comment