जगदलपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में एक युवक का शव देखा गया, शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वही मामले की जानकारी लगते ही एर्राबोर पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है,
बता दे कि सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुलाकिसोली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में एक युवक का शव सड़क किनारे देखा गया, शव मिलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया, आसपास के लोगो ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया, जहाँ शव को पीएम के लिए भेजने के साथ ही मृतक के शिनाख्त में जुट गई, वही हर पहलू से जांच की जा रही है, इसके अलावा पुलिस ने मृतक के फ़ोटो को सभी थाना व चौकी में भेज दिया गया है, जिससे कि युवक की शिनाख्त हो सके, इसके अलावा मृतक के शरीर मे किसी भी तरह से कोई निशान नही बने है, जिससे कि उसकी पहचान हो सके, वही मृतक के पास से कोई भी दस्तावेज नही है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है,
