कोरबा। कटघोरा थाना अंतर्गत सुतर्रा के बिलासपुर कटघोरा एन एच 31 पर जबरजस्त सड़क हादसा हुआ जहाँ तेज रफ्तार बलेनो कर सड़क के बीच डिवाइडर से जा टकराया जहां इस हादसे में चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है घटना शनिवार की सुबह घटी है।कार सवार खैरागढ़ से अम्बिकापुर जा रहे थे
मृतक विजय वर्मा 29 वर्षीय केदार वर्मा भवनी खैरागढ़ जिले निवासी कार चला रहा था वही सामने एक बैठा हुआ था और पीछे सीट पर तीन लोग सवार थे।
हादसे में गंभीर रूप से घायल तिलेश्व वर्मा 32 वर्षीय भवनी खैरागढ़ जिले निवासी की हालत गंभीर घायल मकुंदी वर्मा 49 वर्षीय,अशोक वर्मा 35 वर्षीय जामुल भिलाई ,संजय वर्मा 35 वर्षीय बोईरडीह निवासी है।सभी किसी काम से जा रहे थे।जहा तेज रफ्तार होने के कारण एनएच रोड मोड होने के कारण सीधा डिवाइडर से जा टकराया हादसा इतना जबरदस्त तक की घटना स्थल पर मैजूद लोगो के होश उड़ गए। और देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित भीड़ एकत्रित हो गई। इसी तरह चालक को बाहर निकल गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी वहीं घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से कटघोरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे में वाहन के सामने हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है वही सामने बैठे युवक की जान एयरबैग खुलने से बच सके नहीं तो उसकी भी मौत हो सकती थी।
इस हादसे में सबसे दुखद पहलू ये भी रहा कि मृतक चालक विजय वर्मा की शादी महज 9 माह ही हुए है वही शादी से ठीक 1 साल पहले ही उसकी माँ की मौत हुई है और अब इसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हादसे का कारण डिवाइडर जहां सड़क बंद है जहां लगातार हमेशा हादसा होता रहता है कई लोगो की जान जा चुकी है ।
लगातार हादसे को देखते हुए यातायात पुलिस ने डिवाइडर को हटाने एनएच और नाका प्रबंधन को हटाने पत्राचार भी किया है लेकिन अब तक उसे नहीं हटाया गया है जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।
कटघोरा पुलिस पहुंची मौके पर जांच कार्यवाही मृतक और घायल के परिजनों को दी गई और आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
