सुने मकान में अज्ञात चोरों ने दी दस्तक, लाखों की नगदी के अलावा जेवर भी ले उड़े

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी रकम के अलावा सोने चांदी के जेवरात को मिला कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार 2 नवंबर की रात लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़ागांव निवासी विनोद साहू के सुने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रूपये नगदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस फारेसिंक एक्सपर्ट के अलावा डाॅग स्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है।
वित्त विभाग में सहायक संचालक इंद्रवती भवन नया रायपुर में कार्यरत सुमित साहू ने बताया की उसके पिता विनोद साहू और मां दुर्गावती साहू इलाज कराने रायपुर आये हुए थे। 3 नवंबर को पडोसी श्रीमती पुष्पा बारीक ने उन्हें फोन करके बताया की उनके मकान का पीछे तरफ का दरवाजा खुला हुआ है। जब वे अपना घर पहुंचे तो देखा की सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर में चोरी हो चुकी थी, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

कैश सहित लगभग 4.90 लाख पार
1. गोल्ड चुड़ी 1 जोड़ी
2. गोल्ड चैन 1 नग
3. गोल्ड अंगूठी 1 नग
4. गोल्ड अंगूठी 1 नग
5. गोल्ड हार 1 नग
6. गोल्ड हार 1 नग
7. चांदी पायल 2 जोड़ी
8. 1.50 लाख कैश

आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस
बहरहाल सुमित साहू की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305(ए) 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Comment