एडिशनल एसपी आकाश मरकाम का रायपुर तबादला, अब अनिल सोनी होंगे रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

by Kakajee News

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेशभर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के तबादले के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है।बड़े बदलाव में रायगढ़ जिले के एडिशनल एसपी बदले गए हैं।रायगढ़ के एडिशनल एसपी आकाश मरकाम का रायपुर तबादला किया गया है,अब वे रायपुर ग्रामीण के एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे।वहीं जशपुर में पदस्थ एडिशनल एसपी अनिल सोनी का रायगढ़ तबादला किया गया है,अनिल सोनी रायगढ़ जिले के नए एडिशनल एसपी की जवाबदारी संभालेंगे। वही दीपक मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक जीपीएम को नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रायपुर की नई जिम्मेदारी दी गई है।

Related Posts

Leave a Comment