RAIGARH : जुआ खेलने पैसे नही देने पर पत्नी की पिटाई, खौलता हुआ पानी फेंककर भी किया घायल

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़. रायगढ़ जिले में जुआ खेलने के लिए पैसे नहीं देने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसके ऊपर खौलते हुए गर्म पानी डालकर घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार तपस्वनी गुप्ता निवासी मनुवापाली ने चक्रधर नगर थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसका पति सुरेंद्र गुप्ता शराबी जुआरी है। कल सुबह 11 बजे सुरेंद्र अपनी पत्नी से जुआ खेलने पैसे की मांग करने लगा। मना करने पर सुरेंद्र ने गाली गलौज एवं घर से निकल जाने की बात कहते हुए लोहे के पाईस से अपनी पत्नी की पीठ पर वार करके उसे घायल कर दिया। इतना ही नहीं दर्द से आंगन में कराह रही महिला के शरीर पर सुरेंद्र ने खाना बनाने के लिए चूल्हे में चढ़ाए गए खौलते पानी को डाल दिया। जिससे महिला के शरीर का कुछ हिस्सा जल गया है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि इस घटना के बाद उसके सुसर ने उसे मितानीन के पास लेकर पहुंचा जिसके बाद उसका उपचार किया गया। बहरहाल पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने सुरेंद्र गुप्ता के खिलाफ धारा 118(1), 296, 351(3), 85 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें