सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, ओवर टेक करते समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से मारी जोरदार टक्कर, पुलिस मौके पर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। इस वक्त की बड़ी खबर रायगढ़-जशपुर मार्ग से निकलकर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार टेªलर की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गेरवानी के आसपास गुरूवार की दोपहर तेज रफ्तार टेªलर की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दोनों युवक की उम्र करीब 27 साल के आसपास बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बाईक सवार दोनों युवक एक वाहन को ओवर टेक कर रहे थे इसी बीच यह घटना घटित हो गई।
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और काफी देर तक इस मार्ग में वाहनों का परिचालन बंद हो गया था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक दोनों मृतकों की शिनाख्त नही हो सकी थी।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें