रेल यात्री ध्यान दें…23 से 25 जनवरी तक 6 मेमू पैसेंजर रद्द.. जानें कौन-कौन से रूट होंगे प्रभावित

Picture of kakajee

kakajee

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में तकनीकी कार्य के चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। रेलवे प्रशासन ने समपार फाटक पर गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य किए जाने के कारण 23 जनवरी से 25 जनवरी तक 6 मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस दौरान बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर और बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर रूट की लोकल मेमू ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

रेलवे के इस फैसले से रोजाना अप-डाउन करने वाले कर्मचारियों, छात्रों और ग्रामीण यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।

पूरी तरह रद्द की गई मेमू पैसेंजर ट्रेनें
68737 – रायगढ़ → बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68738 – बिलासपुर → रायगढ़ मेमू पैसेंजर
68735 – रायगढ़ → बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68736 – बिलासपुर → रायगढ़ मेमू पैसेंजर
68731 – कोरबा → बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68732 – बिलासपुर → कोरबा मेमू पैसेंजर
आंशिक रूप से प्रभावित मेमू ट्रेनें
68861 – गोंदिया → झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर

बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त, बिलासपुर–झारसुगुड़ा खंड रद्द
68862 – झारसुगुड़ा → गोंदिया मेमू पैसेंजर
बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ, झारसुगुड़ा–बिलासपुर खंड रद्द

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें