Big Breakibg News: 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल का रायपुर रेल, शशिमोहन सिंह होंगे अब रायगढ़ के नए पुलिस अधीक्षक

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को रायपुर रेल तो जशपुर के पुलिस अधीक्षक रहे शशिमोहन सिंह को रायगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी हुई हैं। जिसके तहत प्रदेश के 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को पुलिस अधीक्षक रायपुर रेल तो जशपुर के पुलिस अधीक्षक रहे शशिमोहन सिंह को रायगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह को जशपुर एसपी बनाया गया है । इसी तरह संजीव शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज से पुलिस आयुक्त बिलासपुर, रामगोपाल पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज से बिलासपुर रेंज, अभिषेक शांडिल्य पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज से दुर्ग रेंज, अमित तुकाराम पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय, उमेश प्रसाद गुप्ता सेनानी 14वी वाहिनी बालोद से पुलिस उपायुक्त रायपुर नगरीय, संदीप पटेल सेनानी 16वी वाहिनी नारायणपुर से पुलिस उपायुक्त रायपुर पश्चिम रायपुर नगरीय, मयंक गुर्जर को सेनानी 15 वी वाहिनी दंतेवाड़ा से पुलिस उपायुक्त उत्तर रायपुर नगरीय, विकास कुमार पुलिस अधीक्षक एसआईबी पुलिस मुख्यालय रायपुर से पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक एवं प्रोटोकाल रायपुर नगरीय, राजनाला स्मृतिक पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा से पुलिस उपायुक्त से पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर रायपुर नगरीय , श्वेता श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक रायपुर रेल से पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के अलावा ईशु अग्रवाल को नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रायपुर से पुलिस सहायक आयुक्त आजाद चौक रायपुर नगरीय की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें