कोतरलिया विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायगढ़ श्रीमती अंकिता मुदलियार न्यायाधीश/सचिव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शास.उच्च.माध्य.विद्यालय कोतरलिया में आज विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विद्यालय के बच्चों को मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरूद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, शिक्षा एवं संस्कृति का अधिकार, संवैधानिक उपचार का अधिकार के बारे में बताया गया। साथ ही लोक अदालत एक वैकल्पिक विवाद समाधान मंच है जहां ऐसे मामलों को जो आपसी समझौता में सुलझाया जा सकता हैै। जैसे बिजली, पानी, बैंक मारपीट मामलों को निपटाया जाता है साथ ही साथ निःशुल्क विधिक सहायता के विषय में बताया गया। इस दौरान नालसा की योजना जागृति, डान, संवाद, आवाज उठाओ योजना, साथी योजना एवं आशा योजना के संबंध में जानकारी दी गई। षिविर के माध्यम से हिट एण्ड रन, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, घरेलु हिंसा, मोटरयान (संशोधन) अधिनियम 2019, मौलिक कर्तव्य, मौलिक अधिकार, बाल श्रम निषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के संबंध जागरूक करते हुए तुरन्त कार्यवाही करने एवं निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पीएलव्ही हरीश षड़ंगी, तरूण कुमार बेहरा, धवलेश्वर बेहेरा, बृहस्पति सिदार, रश्मि बेहरा, हेम कल्याणी दर्शन, गायत्री खटकर शिविर के आयोजन में विशेष योगदान रहा।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें