क्या बदलेगी रायगढ़ पुलिस की तस्वीर, अपराधो में नियंत्रण पहली चुनौती

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बदले गए पुलिस अधीक्षक में रायगढ़ जिले का भी नाम शामिल है और इस जिले में बीते दो सालों से दिव्यांग पटेल की पुलिस कप्तानी में जिस प्रकार बढ़ते अपराधों के साथ-साथ बढ़ती कोयला तस्करी और लगातार बेखौफ होनें वाले सट्टे को लेकर जनमानस में चर्चा थी, इसके बाद भी उन्होंने अपने दो साल का लंबा कार्यकाल पूरा किया पर तमनार ब्लाक में हुए आंदोलन से यह बात साफ हो गई कि जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई थी। इतना ही नही पुलिस की जो गतिविधियां थी उसको न केवल आंदोलनकारियों ने चुनौती दी बल्कि इसको हवा देने वाले लोगों ने भी यह बता दिया कि जिले में पुलिस का कोई डर नही है।
लंबे समय बाद पुलिस अधीक्षकों की तबादला लिस्ट में रायगढ़ जिले के नये कप्तान के रूप में शशिमोहन सिंह को जशपुर से रायगढ़ की कमान सौंपी गई है, और उनके पद्भार ग्रहण करने के बाद से यह सुगबुगाहट शुरू हो गई कि अब थानों में कसावट के साथ-साथ बेखौफ अपराधियों के लिये भी नये सिरे से कसावट आयेगी। जानकार सूत्र बताते हैं कि शशिमोहन सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में अपनी सेवाएं देने के दौरान बकायदा शराब तस्करों के साथ-साथ गांजा तस्करों और उन अपराधियों को नेस्तानाबूत करने में बड़ी कामयाबी पाई थी जिनके कारण जशपुर जिले में उनका बोलबाला रहता था। पर शशिमोहन सिंह की कप्तानी में एक के बाद एक हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई से जशपुर जिला अपराध मुक्त के रूप में देखा जा रहा था और अब पारी है रायगढ़ जिले की।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से कई थानों के थानेदार केवल सेटिंग और राजनीतिक पकड़ के जरिये काम कर रहे हैं उनके उपर गाज गिरनी तय है और अपराधियों को लेकर भी शशिमोहन के तेवर जशपुर जिले की तर्ज पर दिखाई देंगे, इसको लेकर जनता काफी आश्वस्त है कि जिले में अपराधियों पर नियंत्रण करने के लिये पुलिस विभाग में सुधार होनें से जिले की जनता को राहत मिलेगी।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें