गणतंत्र दिवस समारोह पर एडवोकेट बाबूलाल अग्रवाल प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिला प्रशासन रायगढ़ ने गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर मिनी स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सक्रिय पदाधिकारी बाबूलाल अग्रवाल एडवोकेट को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री राम विचार नेताम के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रायगढ़ मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, महापौर जीर्वधन चैहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल एवं सभापति डिग्रीलाल साहू मंच पर उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि बाबूलाल अग्रवाल ने पहलगाम की आतंकी घटना में निर्दोष पर्यटकों को सर्व समाज की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रीय आक्रोश की अभिव्यक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 7 दिसंबर को सशस्त्र झंडा दिवस पर वीर सैनिकों के सम्मान में रायगढ़ में सर्व समाज के लिए सफल कार्यक्रम का आयोजन किया। वर्तमान में बाबूलाल अग्रवाल अग्रवाल मित्र सभा रायगढ़, संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई, इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन रायगढ़ के अध्यक्ष के साथ-साथ अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, श्री अग्रसेन सेवा संघ रायगढ़ एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। बाबूलाल अग्रवाल एडवोकेट ने इस सम्मान के लिए जिला प्रशासन का आभार मानते हुए भविष्य में समाज के कार्यों में और अधिक सक्रियता से कार्य करने के अपने संकल्प को दोहराया है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें