बड़ा रेल हादसा टला: रेलवे फाटक को तोड़कर बीच ट्रैक पर पहुंची कोयला लोड ट्रेलर, मुंबई – हावड़ा के बीच चलने वाली कई यात्री गाड़ियों हुई प्रभावित

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। दक्षिण पूर्व रेलवे के मुंबई हावड़ा ओर हावड़ा मुंबई रेल मार्ग में आने वाले भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र के नहरपाली रेल फाटक में तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर ने रेलवे फाटक के लीवर क्रासिंग में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और लीवर क्रासिंग पूरी तरह टूट गई है। हादसे के बाद ट्रेलर रेलवे ट्रैक के ठीक बीचों-बीच फंस गया, जिसके चलते रेल यातायात कई घंटों तक बाधित हो गया था। यह घटना बीती रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। अचानक हुई इस दुर्घटना से रायगढ़ स्टेशन में अफरा तफरी फेल गई।रेलवे के अनुसार समय रहते इस घटना की जानकारी मिल गई थी जिससे बड़ा रेल हादसा भी टल गया। घटना के बाद रेलवे का सायरन बजता रहा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल आरपीएफ को सूचना दी, वहीं ट्रेलर का चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया है। फिलहाल रेलवे ट्रैक पर फंसे ट्रेलर को हटाने के लिए बड़े अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और जल्द ही रेस्क्यू कार्य शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है।

देर रात हुई इस दुर्घटना के कारण मुंबई हावड़ा ओर हावड़ा मुंबई के बीच चलने वाली कई यात्री गाड़ियों के परिचालन में दिक्कत आने की जानकारी है। रायगढ़ से छूटने वाली जनशताब्दी और गोंडवाना एक्प्रेस काफी देर से चली।

सुबह होते ही बचाब दल ने रेल ट्रैक में फंसे कोयला से भरे ट्रेलर को हटा कर रेल ट्रैक दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। वही रेल विभाग के बड़े अधिकारियों की टीम बिलासपुर से मौके पर पहुंच रही है और इस हादसे की जांच के आदेश दिये गए हैं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें