रायगढ़।विप्र फाउण्डेशन के राज्य स्तरीय सम्मेलन रायपुर में संपन्न हुआ तो जिले की विप्र फाउण्डेशन रायगढ़ शाखा भी शामिल हुई। जिला रायगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सरंक्षक ग्रामीण रायपुर विधायक सत्यनारायण शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा, वीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम शर्मा, विप्र फाउण्डेशन के अध्यक्ष चरण शर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमति सोनाली शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कचरू शर्मा के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय सम्मेलन हुआ जिसमें जिला रायगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, महासचिव विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनूप शर्मा, कमल शर्मा, आदित्य शर्मा, सदस्य राजेश शर्मा और महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमति मीना राजेश शर्मा भी शामिल हुए। सम्मेलन में विप्र समाज के उत्थान के लिए अनेक निर्णय लिए गए। कार्यक्रम में अतिथियों ने उद्बोधन में सभी समाज को साथ लेकर चलने और भाईचारा कायम रखने की बात कही।

