पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर युवक की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Picture of kakajee

kakajee

बिलासपुर। चाकू मारकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है जिसमे पुराने विवाद के समझौता करने दबाव बनाने की बात सामने आई है फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।और आगे की कार्रवाई मे जुटी है।
दरअसल शुक्रवार की शाम 7:00 बजे थाना कोतवाली पचरी घाट के पास निर्माणाधीन पुल में आपसी मारपीट और हत्या की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची।इस दौरान एक युवक की चाकू लगा था जिसे अस्पताल ले जाया गया जहा रास्ते मे ही उसने दम तोड दिया पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सानू हुसैन उम्र 25 वर्ष लाइफ केयर हॉस्पिटल हटरी चौक जूना बिलासपुर के रूप में हुई है।विधिवत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है साथ ही संदेहीयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुट गई है घटना में शामिल मुख्य आरोपी विकास तिवारी व अन्य संदेहियों को हिरासत में लिया गया है ।
पूछताछ में पता चला की मृतक द्वारा 2021 में, मामले के आरोपी विकास तिवारी के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था जिसमें थाना कोतवाली में FIR पंजीबद कर चालान कोर्ट में पेश किया गया था जिसका विचरण न्यायालय में चल रहा है उस प्रकरण में मृतक द्वारा समझौता करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था इसी बात को लेकर दोनों में शाम को विवाद की स्थिति निर्मित हुई और आरोपी द्वारा उस पर हमला करके दिया जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने बताया की मामले में विस्तृत पूछताछ कर सभी आरोपियों की अरेस्टिंग कर विधिवत कर जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें