तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 10 घायल, गरियाबंद से आये थे घूमने के लिए, वापस जाने के दौरान हुआ हादसा

Picture of kakajee

kakajee

 

जगदलपुर. मारडूम थाना क्षेत्र के मेन रोड में बीती रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में जहाँ 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वही 10 लोग घायल हो गए, घटना इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में बैठे युवक वाहन से दूर जा गिरे, जिन्हें उपचार के लिए लोहंडीगुड़ा में भर्ती किया गया था, जहाँ से उन्हें मेकाज रेफर किया गया है,
मामले की जानकारी देते हुए मारडूम थाना प्रभारी ने बताया कि गरियाबंद जिले के रहने वाले 13 युवक स्कार्पियो वाहन में सवार होकर घूमने के लिए बस्तर आये हुए थे, जहाँ इन युवकों की टीम पहले विशाखापटनम गए थे, वहां से जगन्नाथपुरी से होते हुए 2 फरवरी की शाम दंतेवाड़ा पहुँचे, जहाँ 3 फरवरी को माँ दंतेश्वरी के दर्शन करने के बाद बारसूर घूमने के लिए निकल गए, घूमने के बाद देर रात सभी वापस मारडूम की ओर घूमने के लिए जा रहे थे कि अचानक देर रात को चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और मेन रोड में कहुआ पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में रूपेंद्र नेताम, खिलेश्वर नेताम व रामरतन ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग कही गाड़ी में फसे रहे तो कोई गाड़ी से बाहर जा गिरा था, मौके पर पहुँची पुलिस ने देर रात सभी घायलों को लोहंडीगुड़ा में बेहतर उपचार के लिए ले जाया गया, जहाँ से उन्हें मेकाज रेफर किया गया, वही मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दिया गया है, वही सभी का आज सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है,

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें