अज्ञात वाहन की ठोकर से लौरेंस की दर्दनाक मौत, शादी देखकर घर लौटते समय हुई घटना, परिजनों की रिपोर्ट पर हुआ एफआईआर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात शादी देखने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन की चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
धरमजयगढ़ थाना में बंधन एक्का ने रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसका छोटा बेटा लौरेंस एक्का 3 फरवरी की रात 8 बजे खाना खाने के बाद शादी देखने धौराभाठा बरपाली गया हुआ था। इसी बीच रात तकरीबन साढ़े 12 बजे काजूबाड़ी का रहने वाला इलियास तिग्गा ने उसे फोन करके बताया कि लौरेंस एक्का का एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना के बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि लौरेंस का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। सिर में गंभीर चोट के अलावा अथडी बाहर निकला हुआ था। अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए लौरेंस एक्का को ठोकर मारकर फरार हो चुका था जिससे उसकी मौत हो गई।
बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1) के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच लेते हुए आरोपी चालक की पतासाजी की जा रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें