इलेक्ट्रिक ऑटो में गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Picture of kakajee

kakajee

 

राजनांदगांव। सोमनी थाना पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों द्वारा इलेक्ट्रिक ऑटो से गांजा तस्करी की जा रही थी,जिसकी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है और आरोपियों के पास से साढ़े 14 किलो से अधिक गांजा बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई हैं।
राजनांदगांव के सोमनी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ आरोपी रायपुर से राजनांदगांव की ओर इलेक्ट्रिक ऑटो में गांजा तस्करी कर रहे हैं,इसकी सूचना पर सोमनी थाना पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम टेड़ेसरा के पास घेराबंदी कर एक ऑटो को रुकवाया,जिसमें से 8 छोटे-बड़े पैकेट में कुल 14 किलो 662 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया,जिसकी अनुमानित कीमत 73000 से अधिक हैं,मौके पर ऑटो में सवार आरोपी दुर्गेश रायकर,जुल्फिकार और दीपक साहू तीनों रायपुर निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया,आरोपियों के पास से 3 मोबाइल और अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किया है और आरोपियों द्वारा यह गांजा कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जा रहा था और मुख्य सरगना के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं,आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही न्यायालय में पेश करते हुए पुलिस के द्वारा आरोपियों को जेल दाखिल किया गया हैं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें