आरएल हास्पीटल में अब 125 बेड की सुविधा विशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी में होगा, मरीजों का इलाज

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित पुरानी पुलिस लाइन व पुलिस पेट्रोल पंप के पास स्थित आरएल हास्पीटल अब 125 बेड का हो गया है और इसमें नये कलेवर के साथ मरीजों के लिये विशेष सुविधाओं से लैस अतिरिक्त कमरे की व्यवस्था की गई है। इतना ही नही जिला मुख्यालय में स्थित इस आरएल अस्पताल के संचालक डॉ आरएल अग्रवाल की देखरेख में गंभीर से गंभीर मरीजों को स्वस्थ्य करने के लिये नई तकनीको का इस्तेमाल किया जाएगा। इतना ही नही समय-समय पर छत्तीसगढ़ के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम की निगरानी में अलग-अलग बीमारी से ग्रस्त मरीजों को लाभ देने की भी कोशिश इस अस्पताल कैंपस में की जाएगी।
इस संबंध में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आरएल अग्रवाल के पुत्र अस्थित रोग विशेष डॉ प्रशांत ने बताया कि बीते कुछ सालों में यह अस्पताल अपने नये स्वरूप में ढालने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे थे और प्रारंभ में कम बेड व कम डाक्टरों की टीम मरीजों को अपनी सेवाएं देती थी लेकिन अब 125 बेड की सुविधाओं के साथ इस अस्पताल में बेहतरीन टेक्नालाजी से सुज्जजित करके अनुभवी डाक्टरों की मदद से यहां आने वाले मरीजों को स्वस्थ्य करने के लिये दिन व रात प्रयास किये जा रहे हैं। डॉ प्रशांत ने यह भी बताया कि जिला मुख्यालय में आरएल अस्पताल कम समय में अपने मरीजों के भरोसे के कारण इस उंचाईयों तक पहुंचा है और उनके पिता डॉ आरएल अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एक दर्जन से भी अधिक डाक्टरों की टीम दिन व रात तैनात रहेगी। इतना ही नही अपात कालीन सेवाओं के लिये एंबुलेंस के अलावा तत्काल स्वास्थ्य लाभ के लिये अलग से डाक्टरों की टीम 24 घंटे तैनात रहेगी।
इस संबंध में डॉ प्रशांत ने यह भी बताया कि रायगढ़ जिला ही नही बल्कि छत्तीसगढ़ में लंबे समय से मरीजों को अपनी सेवा देने वाले उनके पिता डॉ आरएल अग्रवाल ने इस अस्पताल को नया स्वरूप प्रदान करने के लिये कोई भी कमी नही छोड़ी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें