मंगल कार्बन प्लांट हादसे में 3 की मौत, एक की हालत अभी भी नाजुक, तीन की हालत में सुधार  

by Kakajee News

रायगढ़. रायगढ़ जिले में पिछले दिनों मंगल कार्बन प्लांट में हुए ब्लास्ट में झुलसे दो लोगों की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में दो दिन पहले ही एक 9 माह के मासूम की मौत हो गई थी। अब दो और मौत हो जाने के बाद परिजनो में मातम पसर गया है।
रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानीपाथर में स्थित मंगल कार्बन प्लांट में 5 फरवरी की सुबह 9 बजे के टायर गलाने के दौरान हुए विस्फोट में एक मासूम बच्ची समेत 8 लोग झुलसे थे। घायलों को रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से 7 लोगों को राजधानी रायपुर के कल्दा बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां 9 फरवरी की शाम 4 बजे 9 माह के मासूम बच्ची भूमि खडिया की मौत हो गई थी। वहीं, आज तड़के साढ़े 3 बजे मासूम बच्ची के पिता शिव खडिया 27 साल की मौत हो गई वहीं सुबह 7ः30 बजे एक और युवक इंदीवर 19 साल की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अभी भी एक ही हालत गंभीर बनी हुई है वहीं तीन की हालत में सुधर हुआ है। बहरहाल मंगल कार्बन प्लांट में ब्लास्ट की घटना में अब तक तीन मौत हो जाने के बाद उनके परिजनों में मातम पसर गया है।
इन घायलों का चल रहा इलाज
साहेब लाल खड़िया (45 वर्ष) 80-90 प्रतिशत झुलसे
उदाशिनी खड़िया (25 वर्ष) 30-40 प्रतिशत झुलसे
कौशल (25 वर्ष) 70-80 प्रतिशत झुलसे
प्रिया (32 वर्ष) 70-80 प्रतिशत झुलसे

Related Posts

Leave a Comment