कृष्णा डायमंड का शो रूम जल्द रायगढ़ में, 18 को होगी गै्रड ओपनिंग

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। देश की जानी मानी डायमंड कंपनी कृष्णा डायमंड का शो रूम आगामी 18 फरवरी को रायगढ़ में खुलने जा रहा है और यह शो रूम देश का सबसे बड़ा शो रूम होगा जो ग्राहकों के लिये अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ डायमंड ज्वेलरी में गैरंटी के अलावा बीमा और विशेष सुविधाओं के लिये ग्राहकों के लिये अपनी अलग पहचान बनायेगा। पद्मश्री पुरूस्कार प्राप्त श्री ढोलकिया जी की यह कंपनी भारत में ही नही बल्कि विदेशो में डायमंड के नाम पर अपनी अलग पहचान बना चुकी है और बीते कई सालों से गुणवत्ता के कारण ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित भी करती है।
रायगढ़ के कार्मेल स्कूल रोड में शुरू हो रही कृष्णा डायमंड की यह नई ओपनिंग कई कार्यक्रमो के बीच होगी जिसमें रक्तदान, पौधरोपण और गरीबों को भोजन करने संबंधी कई कार्यक्रम शामिल है। इस संबंध में रायगढ़ शो रूम के मुख्य संचालक मनोज मित्तल बताते हैं कि भारत का सबसे बड़ा शो रूम रायगढ़ जिला मुख्यालय में खुलने जा रहा है जिसकी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है।


विशेष कारीगरों द्वारा इस शो रूम में सजाया जा रहा है। इतना ही नही कृष्णा डायमंड की हर ज्वेलरी में विशेष आकर्षण के लिये ग्राहकों को हर सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि श्री ढोलकिया जी के मार्गदर्शन में आगामी 18 फरवरी को होनें वाली गै्रंड ओपनिंग के दिन विशेष अतिथि की उपस्थिति में यह शो रूम ग्राहकों के लिये खुल रहा है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें