रायगढ़ आने वाले 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पूरी दुनिया में नारी सशक्तिकरण और समाज में सम्मानजनक बराबरी के मौलिक आधार के लिए बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। महिलाएं लगातार अपने अधिकारों के प्रति सजग होते हुए प्रत्येक क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रही है और पुरे मान सम्मान के साथ आगे बढ़ रही हैं।

बिलासपुर डिविजन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन यूनिट रायगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का पूरी वैचारिकता के साथ गरिमामयआयोजन करता रहा है।इस वर्ष 08 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज के लिए प्रेरणा ,आदर्श व अविस्मरणीय कार्य करने वाली महिला को नारी शक्तिसम्मान,अनाथ और असहाय मूक ,बघिर और दिव्यांग बच्चों के लिए अद्वितीय सेवा कार्य के लिए कुमारी संतोषी यादव को प्रदान किया जाएगा।
यह सम्मान संतोषी यादव को 08 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर डिविजन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन यूनिट रायगढ़ द्वार संध्या 04 .30 बजे भारतीय जीवन बीमा निगम सभाकक्ष सत्तीगुडी चौक रायगढ़ में प्रदान किया जाएगा।
कुमारी संतोषी यादव उम्र 23 वर्ष , शिक्षा बी ए। अभी और पढ़ने लिखने की उम्र में रायगढ़ जिले में कोसमनारा के पास गांव में ही अनाथ और असहाय मूक ,बघिर और दिव्यांग बच्चों के लिए बूढ़ी माईं समाज सेवी संस्था कोसमनारा के नाम से एक सेल्टर होम बनाकर उनकी देखभाल, शिक्षा,भोजन,चिकित्सा आदि की व्यवस्था कर सेवा भाव में अपने जीवन को समर्पित कर एक अद्वितीय कार्य कर रही है। कुमारी संतोषी यादव स्वयं भी मध्यम गरीब परिवार की है। पिता नहीं हैं। मां और मामा के साथ वहीं गांव में ही रहती है। बहुत सीमित साधन लेकीन बहुत ऊंची सोच और पवित्र सेवा भावना संतोषी को बहुत ऊंचा उठा देती है। सही मायने में ऐसे लोग ही समाज के आई कॉन है।
संतोषी यादव ने बतलाया की लॉक डाउन में काफी समस्याओं से गुजरना पड़ा।अभी छोटे छोटे 18 असहाय मूक ,बघिर और दिव्यांग बच्चे हैं। उनकी सेवा व्यवस्था के लिए काफी तकलीफ उठानी पड़ती है। रोटरी क्लब ने एक बेहतर स्कूल भवन का निर्माण कर दिया है। उसी में बच्चे पढ़ते हैं। हम सब गरीब हैं जैसा हम अपने स्तर पर या कुछ मददगार लोगों के कुछ सहयोग से पूरा कर लेते हैं। लेकिन अभी भी वे काफी समस्याओं और तकलीफों से गुजरना पड़ रहा है। परन्तु दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ अपने पवित्र और महान मिशन को समर्पित भाव से पूरा कर रही है।
उम्मीद है रायगढ़ का संवेदन शील जिला प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा।
