296
बिहार के सीतामढ़ी में शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस सनसनीखेज वारदात में तस्करों की गोली से एक दारोगा दिनेश राम की मौत हो गई जबकि एक माफिया भी मारा गया है। तस्करों की गोली से चौकीदार लालबाबू भी बुरी तरह घायल हैं। उन्हें आनन फानन में सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद कई शराब तस्कर फरार हो गए हैं।
