रायगढ़ कांग्रेस कमेटी ने आयुक्त के खिलाफ किया निंदा प्रस्ताव, प्रभारी मंत्री सहित विधायक से भी मिलने पर हुई सहमति

by Kakajee News


रायगढ़।नगर निगम के भीतर कल आयुक्त आशुतोष पांडेय ओर निगम सभापति जयंत ठेठवार के साथ साथ पूर्व सभापति सलीम नियारिया सहित कई कांग्रेस पार्षद के सामने हुई गर्मागर्म बहस के मामले में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने भी कड़े तेवर अपनाते हुए आयुक्त आशुतोष पांडेय के खिलाफ कड़ी निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित कर आगे की कार्यवाही के लिए निर्णय लिया है।
कांग्रेश कमेटी में आयोजित आज भी बैठक में सभापति जयंत ठेठवार सहित कांग्रेस पार्षद के साथ किये गए व्यवहार पर कड़ी प्रकिया दर्ज की गई और इस मामले में निगम आयुक्त के द्वारा किए गए अपमानजनक भाषा और व्यवहार को लेकर निंदा प्रस्ताव लाया गया जिसे ध्वनि मत से मंजूरी दी गई।
कांग्रेस कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रदेश नेतृत्व के साथ साथ प्रभारी मंत्री और खेल मंत्री, रायगढ़ विधायक को अवगत कराने के बाद आयुक्त पर कार्यवाही की मांग की जाएगी।

Related Posts

Leave a Comment