धमतरी में आधी रात नाबालिग का ट्रैक्टर से तांडव, बाइक सवारों को मारी टक्कर… पीछा करती रही पुलिस, वायरल हुआ VIDEO

by Kakajee News

धमतरी। शहर में आधी रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग ट्रैक्टर चालक ने सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कई बाइक सवारों को ठोकर मारने की घटना सामने आई है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात एक नाबालिग ट्रैक्टर लेकर शहर की सड़कों पर बेखौफ घूमता रहा। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार से राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान कुछ बाइक सवार उसकी चपेट में भी आ गए।
सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग वैन मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर का पीछा शुरू किया। काफी देर तक शहर की सड़कों पर ट्रैक्टर और पुलिस के बीच पीछा चलता रहा। पुलिस कर्मियों को ट्रैक्टर रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार काफी प्रयास के बाद नाबालिग चालक को पकड़ लिया गया।
घटना के बाद इलाके में लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई भी चर्चा में है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

Leave a Comment