रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर मादा हाथी की मौत, इलाज के दौरान तोड़ दम, रेल लाइन पार करते समय बीती रात की घटना

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात मालगाड़ी की चपेट में आकर एक मादा हाथी गंभीर रूप से घायल हो गई है। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए घायल हाथी का उपचार किया जा रहा था, इसी बीच गंभीर चोट के कारण हाथी की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले घरघोड़ा रेंज के चारमार गांव के पास बीती रात 9 बजे के आसपास 10 से अधिक हाथियों का एक दल रेल लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान खरसिया की तरफ से कोयला लेने जा रही मालगाड़ी की चपेट में एक मादा हाथी आ गई। इस घटना में मादा हाथी के पिछले हिस्से में चोट आई है। ग्रामीणों के मुताबिक पीछे तरफ का पैर टूट गया है जिससे हाथी उठ नहीं पा रही है। इस घटना के बाद से मौके पर कई घंटों तक हाथियों का दल मौजूद रहा।

इस घटना को जानकारी मिलते ही गांव के ग्रामीणों के अलावा वन विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच कर घायल हाथी का रेस्क्यू करते हुए उपचार में जुट गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वन विभाग की टीम घायल हाथी के बेहतर इलाज के लिए उसे बिलासपुर ले जाने की तैयारी में जुटी हुई थी , इसी बीच मादा हाथी की मौत हो गई है।

रायगढ़ जिले में हाथियों की लगातार हो रही मौतों को लेकर वन्य प्रेमियों में अब आक्रोश बढ़ते ही जा रहा है, हाथियों की मौत को लेकर थ्री स्टार होटल में कार्यशाला का आयोजन किया जाता है वहीं दूसरी तरफ मौत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।

 

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें