रायगढ़ में 18 चक्का ट्रेलर चोरी, सड़क किनारे खड़े वाहन को अज्ञात चोर ले उड़े, पीड़ित की शिकायत के बाद थाने में एफआईआर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले में भारी वाहन चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। सड़क किनारे खड़े 18 चक्का ट्रेलर को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के बोकारो जिले के मूल निवासी एवं वर्तमान में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम टेरम जूनाडीह निवासी सत्येंद्र रवानी पेशे से वाहन चालक हैं। उन्होंने करीब दो वर्ष पहले टाटा कंपनी का 18 चक्का ट्रेलर वाहन (CG 04 LR 7145) खरीदा था, जो वर्तमान में उनके नाम पर पंजीकृत है। उक्त ट्रेलर के माध्यम से वे जामपाली, बरौद और बिजारी कोयला खदानों से कोयला परिवहन का कार्य करते हैं।
सत्येंद्र रवानी ने बताया कि 12 जून को उन्होंने जामपाली खदान से लोड किया गया कोयला सिंघल पावर प्लांट गेरवानी में खाली किया था। इसके बाद शाम करीब 6 बजे अपने ट्रेलर को ग्राम बरघाट में कमलेश गुप्ता के घर के सामने मुख्य मार्ग किनारे अन्य वाहनों के साथ पार्क कर वाहन को लॉक कर अपने घर लौट गए।

अगले दिन 13 जून की सुबह करीब 11 बजे जब वे वाहन लेने पहुंचे तो ट्रेलर मौके से गायब मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी वाहन के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। काफी तलाश के बाद भी ट्रेलर का पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित की पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। भारी-भरकम ट्रेलर की चोरी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें