Raigarh News: कम दर पर एल्युमिनियम सेक्शन देने का लालच देकर व्यापारी से 50 हजार की ठगी, पीड़ित की शिकायत के बाद हुआ एफआईआर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खुद को एल्युमिनियम सेक्शन का व्यापारी बताते हुए एक शख्स ने 50 हजार रूपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार विजय राणा ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह विजय एल्युमिनियम एंड ग्लास शॉप के नाम से एल्युमिनियम सेक्शन का काम करता है। 29 मई को उसके मोबाईल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को एल्युमिनियम सेक्शन का व्यापारी बताते हुए संपर्क किया। सामने वाले ने अपना नाम मुकेश शर्मा बताते हुए उसका व्यापारिक संस्थान आशीर्वाद इंटरप्राईजेज बंजारी मंदिर भनपुरी रायपुर होना बताया।

पीड़ित ने बताया कि सामने वाले शख्स ने बाजार भाव से कम दर पर एल्युमिनियम सेक्शन देने का लालच देकर उससे 5 बंडल का आर्डर लिया, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 23 तिार 843 रूपये है। सामने वाले शख्स ने शिवम कुमार के नाम से क्यूआर कोड और मोबाईल नंबर दिया तथा अग्रिम राशि 50 हजार रूपये मांग की गई। पीड़ित ने बताया कि वह उसके झांसे में आकर 29 मई को 50 हजार रूपये भेज दिया। जिसके बाद उसे विश्वास दिलाया गया कि दो दिनों के भीतर उसके पते पर माल पहुंच जाएगा। किंतु दो दिनों के बाद ना तो माल पहुंचा और ना ही उसे राशि वापस की गई। इस मामले में जांच उपरांत पता चला कि उक्त व्यक्ति का ना तो कोई वास्तविक व्यापारी है और ना ही उसका कोई वैध व्यापारिक संस्थान है। जान बुझकर उससे 50 हजार रूपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है।

बहरहाल पीड़ित की शिकायत के बाद लैलूंगा पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें