रायगढ़ में बंदरों का आतंक जारी…! नहाने जा रही महिला के सिर पर किया हमला, आई गंभीर चोट, अब तक एक दर्जन से अधिक लोग हो चुके हैं जख्मी

by Kakajee News

 

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 12 किलोमीटर दूर चिराईपानी गांव में पिछले कई दिनों से बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल सुबह नहाने जा रही महिला के सिर पर बंदर ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गांव के ग्रामीणों के अनुसार अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों पर बंदर हमला कर चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार चिराईपानी गांव की रहने वाली महिला कमला पंडा कल सुबह नाला नहाने के लिए जा रही तभी अचानक पीछे से बंदरों ने उस पर हमला करके जख़्मी कर दिया जिसके लिए घर के परिजन प्राथमिक उपचार के लिए सराईपाली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए महिला को रायगढ़ रेफर कर दिया गया है, बताया जा रहा है कि महिला के सिर में 12 टाके लगे हैं । गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 20 दिनों से अधिक समय से उनके गांव में बंदरों का आतंक फैला हुआ है, जो अभी तक एक दर्जन से अधिक लोगों पर हमला करके घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वन विभाग क़ो इन बंदरों के लिए उचित प्रबंध करना चाहिए.. बे मतलब का इन बंदरों से पूरा गाँव क़ो मानसिक आर्थिक और शारीरिक क्षति हों रही है और भय के साये में गांव के ग्रामीण दिन बिताने पर मजबूर हो चुके हैं।

Related Posts

Leave a Comment