तीन युवकों की धारदार हथियार से हत्या, सड़क किनारे फेके शव

by Kakajee News

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में नंदूपुर गांव के पास सड़क किनारे तीन युवकों का शव मिलने से फैली सनसनी फैल गई। एक मृतक के जेब से रायफल की गोली व डायरी मिली। तीनों युवकों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। मृतकों के पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस से शव की शिनाख्त हुई। दो बिहार व एक सोनभद्र के निवासी थे। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पड़ताल में जुट गई है। तीनों युवकों की हत्या का कारण अभी तक पता नही चल सका है।
चुनार कोतवाली क्षेत्र के नंदूपुर गांव में सड़क किनारे तीन युवकों का खून से लथपथ शव मिला। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची चुनार कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। तीनों युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर शव चुनार में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक राजकुमार बिहार के रोहतास जिले के गरौली व उसका साथी ओम जिले के गांव का निवासी है। तीसरा मृतक पिंटू कुमार सोनभद्र का रहने वाला था।
एक मृतक के जेब से राइफल की गोली 6000 रुपये और एक डायरी बरामद हुई। चुनार कोतवाल गोपाल दास गुप्ता ने बताया कि तीनों युवकों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। तीनों का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Posts

Leave a Comment