भाजपा आई टी व सोशल मीडिया सेल के संभाग व जिला प्रभारियों की सूची जारी
पवन शर्मा सरगुजा संभाग के साथ जांजगीर व जशपुर जिला प्रभारी व आलोक सिंह बिलासपुर व कोरबा जिला प्रभारी बने

by Kakajee News


रायपुर:- आज भाजपा आई टी व सोशल मीडिया सेल के प्रदेश प्रभारी श्री दीपक म्हस्के ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय व भाजपा संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी की सहमति से आज आई टी व सोशल मीडिया सेल की टीम में संगठन कार्य मे मजबूती लाने के लिए संभाग व जिला प्रभारियों की सूची जारी की !आज इस कार्य विभाजन के तहत रायगढ़ जिले के पूर्व जिला संयोजक पवन शर्मा के पूर्व कार्यो व अनुभव को देखते हुए उन्हें सरगुजा जैसे महत्वपूर्ण संभाग की जिम्मेदारी दी गई है,उनके साथ सोशल मीडिया टीम में मितुल कोठारी व आई टी के लिए आदित्य कुरील को प्रभारी बनाया गया है,वही उनके पुराने अनुभव को देखते हुए उन्हें जांजगीर व जशपुर जिले का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है,वही इससे पूर्व आई टी सेल की प्रदेश टीम गठन में रायगढ़ जिले से वरिष्ठ नेता आलोक सिंह व पवन शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति में लिया गया था वही आलोक सिंह को भी उनकी योग्यता को देखते हुए उन्हें कोरबा व बिलासपुर जैसे बड़े जिलों के दायित्व के साथ ही उन्हें प्रदेश की कंटेंट सलेक्शन टीम में भी रखा गया है,उन दोनों भाजपा नेताओं की इस उपलब्धि से रायगढ़ जिले के भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की है और प्रदेश नेतृत्व को आभार प्रकट किया है !

Related Posts

Leave a Comment