रायपुर।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कुछ देर में जगदलपुर पहुंचने वाले हैं। शाह शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे तो वहीं नक्सल मामलों पर छत्तीसगढ़ में बड़ी बैठक भी लेंगे। काकाजी संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार नक्सल हमले के बाद अचानक गृहमंत्री के बस्तर आने के चलते प्रसासनिक हल्के में हड़कंप मचा हुआ है।। दो दिन पूर्व हुए नक्सल हमले में 23 जवानों की शहादत के बाद केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकार सकते में है और अब खुद अमित शाह आसाम के सभी कार्यक्रम रद्द कर यहाँ आ रहे हैं।
बीजापुर नक्सल हमले के बाद से ही छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक में हलचल तेज़ है।
कल जिस तरह से असम के दौरा रद्द कर अमित शाह दिल्ली लौटे और फिर नक्सल हमले पर टॉप लेवल मीटिंग ली, उसने साफ संकेत दे दिया था, कुछ केंद्रीय स्तर और बड़ा होने वाला है.प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी देर रात असम से रायपुर लौट आये हैं। कल रात ही उन्होंने टॉप अफसरों से हालात की जानकारी ली थी और फिर घायलों से मुलाकात की थी। आज जगदलपुर में श्रद्धांजलि के बाद बस्तर में नक्सल मामलों पर बड़ी बैठक का कार्यक्रम था, लेकिन अब गृहमंत्री के आने के कार्यक्रम के बाद बैठक का स्वरूप बदल गया है।बहरहाल देखना होगा कि अब नक्सलियों से निपटने के कोई बड़ी योजना बनती हैं या फिर केवल मीटिंग तक ही सरकार अपनी रणनीति तैयार कर फाइलों में रख देगी।
