किरोड़ीमलनगर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, जन चौपाल में उठी पुलिस सहायता केन्द्र की मांग को एसपी संतोष सिंह किये पूरी

by Kakajee News

रायगढ़। कोतरारोड़ थाना अन्तर्गत ग्राम उच्चभिट्ठी, चिराईपानी में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा आयोजित किये गये जन चौपाल में महिला समूह की महिलाओं द्वारा एसपी संतोष सिंह के समक्ष किरोड़मलनगर में पुलिस सहायता केन्द्र खोले जाने की मांग उठाये थे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा को स्थल चयन कर अवगत कराने निर्देशित किये थे। थाना प्रभारी द्वारा किरोड़ीमल क्षेत्र के आजाद चौंक पर सहायता केन्द्र होने से आसपास के रहवासियों को इसका लाभ मिलना बताये थे तथा पूर्व में भी इसी स्थान पर पुलिस सहायता केन्द होना बताए। पुलिस सहायता केन्द्र के लिये पूर्व सहायता केन्द्र भवन का उपयोग में लिया जाएगा।
एसपी संतोष सिंह द्वारा आज किरोड़ीमलनगर, आजाद चौंक सिथत पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया गया। एसपी संतोष सिंह बताये कि सहायता केन्द्र में एक प्रधान आरक्षक, दो आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई है, आवश्यकता अनुसार और बल दिया जाएगा। जन चौपाल में महिलाओं द्वारा पुलिस सहायता केन्द्र की मांग की गई थी तथा क्राईम कन्ट्रोल के लिहाज से किरोड़ीमल में पुलिस सहायता केन्द्र की आवश्यता महसूस की जा रही थी, सहायता केर्न्न के खुलने पर किसी अप्रिय घटना, दुर्घटना पर तत्काल पुलिस सहायता मिलेगा तथा पुलिस भी असामाजिक लोगों पर निगाह रख सकेगी।
पुलिस सहायता केन्द्र के शुभारंभ के अवसर पर एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, सीएमओ रामायण पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, मंत्री प्रतिनिधि विकास शर्मा, जिंदल सीएसआर हेड संजीव चौहान, जिंदल से हेमंत वर्मा, पारस पाठक, पार्षद मो. इकबाल, डोरीलाल चौहान, संतोष साहनी, पूर्व सरपंच गेजामुड़ा लक्ष्मी नारायण पटेल अन्य पार्षदगणों एवं मीडियासाथियों की उपस्थिति थी ।

Related Posts

Leave a Comment