एक नेता ने पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा

by Kakajee News

राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में एक पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी को पीटने का आरोपी युवक कथित तौर पर एक राजनीतिक पार्टी का नेता बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। वीडियो में पीड़ित पुलिस आरोपियों से छोड़े जाने की गुहार लगाता दिख रहा है, लेकिन आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसे पीटते रहे।
दिल्ली के उत्तम नगर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी को पीटने का आरोपी युवक कथित तौर पर एक राजनीतिक पार्टी का नेता बताया जा रहा है। इस दौरान वीडियो में वहां मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी आरोपियों को रोकने की कोशिश करता दिख रहा है, लेकिन आरोपी नहीं माने और लगातार लात-घूंसे व थप्पड़ बरसाते रहे। इस घटना के बाद खाकी के आगे खादी एक बार फिर बेबस नजर आई। यह वीडियो किस जगह का है अभी इस बारे में पता नहीं चल सका है।

Related Posts

Leave a Comment