
सारंगढ़ । छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज ने छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मुख्य सचिव अमिताभ जैन से संघ की ओर से मांग किए है कि – वैश्विक महामारी कोविड के रोकथाम व बचाव कार्य में छग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है ,हमें प्रसन्नता है । इस विषम परिस्थिति में हमारा योगदान समाज व देश हित में लग रहे है । हम शासन प्रशासन के साथ इस लड़ाई में साथ है । परन्तु दुख के साथ अवगत कराना पड़ रहा है कि – इस युद्ध में हमारे शिक्षकों का दुखद निधन हो गया । अन्य कर्मचारियों की भांति 50 लाख बीमा कवर दिया जावे । शत प्रतिशत शिक्षकों का वेक्सिनेशन नहीं हो पाया है , उम्रबंधन को समाप्त कर सबका वेक्सिनेशन कराई जावे । ड्यूटी दौरान दिवंगत शिक्षकों के परिवार को समस्त नियमो को शिथिल कर उनके परिवार को शिक्षक पद पर तत्काल अनुकंपा दी जावे की मांग रखी गई है । सरकार मानवीय संवेदना के साथ मांग पूरा करे ।
