बिलासपुर शहर के तोरवा मुक्ति धाम में,, डेड बॉडी, इन वेटिंग..! दिल दहला देता है, तोरवा मुक्ति धाम का, भयंकर नजारा

by Kakajee News

(शशि कोन्हेर द्वारा)
बिलासपुर। किसी साथी ने हमें तोरवा मुक्तिधाम का एक दर्दनाक वीडियो भेजा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मुक्तिधाम की चहारदीवारी के भीतर कोविड-19 के संक्रमण की चपेट में आकर जान गवाने वाले मरीजों की लाशों को किस तरह जलाना पड रहा है। चहारदिवारी के भीतर इतनी अधिक लाशों का अंतिम संस्कार किया गया है कि वहां अब जगह ही नहीं दिखाई दे रही है। जबकि चहारदीवारी के बाहर,ऑटो में, एंबुलेंस में,मारुति वैन में कोरोना संक्रमित मृतकों की लाशें इस इंतजार में रखी हुई है कि कब मुक्तधाम के भीतर धधक रही किसी चिता की आग ठंडी होगी और कब उनका नंबर लगेगा.. यहां अंतिम संस्कार के लिए क्षमता से अधिक लाशें रोज लाई जा रही हैं। लाशों को पहले जलाने के लिए मृतको के परिजनों में तू तू मैं मैं भी होने लगी है। इसे देखते हुए ही एसडीएम बिलासपुर के द्वारा तोरवा मुक्तिधाम में लाशों को जलाने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है। मतलब अब जिसका नंबर लगेगा। वही लाश अंदर ले जाकर अंतिम संस्कार कर सकेगा। बाकी को अपनी बारी आने का इंतजार करना होगा।

Related Posts

Leave a Comment