राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुनीता का यादव समाज ने किया सम्मान, गरबा कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह, जिला अध्यक्ष पंकज लता यादव के नेतृत्व में हुआ आयोजन, रायगढ़ जिले की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। यादव समाज रायगढ़ की ओर से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती सुनीता यादव के सम्मान में विशेष कार्यक्रम एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बनाया। इस अवसर पर सुनीता यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ महिलाओं की सहभागिता और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि श्रीमती ममता यादव की सह-अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन में एचडी यादव, जय किशन यादव, शिव यादव, अनिल यादव, महेंद्र यादव तथा महाकुल यादव समाज के अध्यक्ष श्री लिंगराज यादव सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

महिला शक्ति की रही विशेष भागीदारी
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी श्रीमती गीतांजलि यादव, श्रीमती हीना यादव, श्रीमती अंजू यादव, ममता यादव और प्रियंका यादव सहित रायगढ़ जिले की महिलाओं ने भाग लिया। पार्षद श्रीमती ज्योति यादव, पार्षद श्रीमती संगीता यादव और मुक्कू यादव की उपस्थिति भी रही।
गरबा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। पारंपरिक गरबा के माध्यम से सांस्कृतिक रंग बिखरे और समाज की महिलाओं को एक मंच पर आने का अवसर मिला।

पंकज लता यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ आयोजन
यादव समाज रायगढ़ की जिला अध्यक्ष पंकज लता यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने सुनीता यादव की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए गौरव का विषय बताया। सम्मान समारोह और गरबा आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता, महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुनीता का यादव समाज ने किया सम्मान, गरबा कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह, जिला अध्यक्ष पंकज लता यादव के नेतृत्व में हुआ आयोजन, रायगढ़ जिले की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें