भारत आदिवासी पार्टी ने सुनील मिंज को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दशरथ नेताम ने जारी किया नियुक्ति पत्र, संगठन की जिम्मेदारी सौंपी

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। भारत आदिवासी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में सुनील मिंज को छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ नेताम ने 5 अक्टूबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह दायित्व प्रदान किया।

नियुक्ति पत्र के अनुसार, सुनील मिंज निवासी भुइयापानी, तहसील मूकडेगा, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगी।

पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उन्हें अगले आदेश तक जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही जनप्रतिनिधि चयन प्रक्रिया, सामाजिक व्यवस्था और अनुशासन नियमावली का पालन करते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की गई है। इस नियुक्ति से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुनीता का यादव समाज ने किया सम्मान, गरबा कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह, जिला अध्यक्ष पंकज लता यादव के नेतृत्व में हुआ आयोजन, रायगढ़ जिले की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें