Kakajee News

पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, शराब पीकर लौटते समय पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी की हाथ-मुक्के, डंडे से किया जानलेवा हमला

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़. जिले के कापू थाना क्षेत्र में मामलूी विवाद के चलते पति द्वारा अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। ग्राम टेढ़ासेमरा निवासी 22 वर्षीय सोमारी पहाड़ी कोरवा की उसके पति सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा (26 वर्ष) ने मामूली विवाद के बाद हाथ मुक्कों और बांस के डंडे से बेरहमी से पिटाई के बाद पैर से गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में मृतिका की मां दिनो बाई पहाड़ी कोरवा की रिपोर्ट पर कापू पुलिस ने अपराध क्रमांक 186ध्2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मृतिका की मां दिनो बाई पहाड़ी कोरवा, निवासी ग्राम सारुजोबा थाना सीतापुर जिला सरगुजा ने 17 नवंबर को थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी सोमारी बाई की शादी करीब चार वर्ष पूर्व ग्राम टेढ़ासेमरा निवासी सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा के साथ हुई थी। 15 नवंबर को दोनों घरेलू एवं व्यक्तिगत सामान खरीदने के लिए कोनपारा विजयपुर गए थे। वहां से लौटते समय कोनपारा बस्ती के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात के वक्त बीच विवाद बढ़ने पर सत्यनारायण ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को बांस के डंडे से बेरहमी से पीटा, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने हाथ-पैर से मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी कापू धर्माराम तिर्की ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम के साथ ग्राम कोनपारा के बऊराहीपारा में दबिश दी और संदेही सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 15 नवंबर की सुबह वह अपनी पत्नी के साथ सामान खरीदने कोनपारा विजयपुर गया था। लौटते समय दोनों ने रास्ते में शराब पी थी। रात होने से नशे की हालत में उसकी पत्नी रास्ते में कई जगह गिर गई और कपड़े गीले होने पर कपड़े उतारकर खेत के पास बैठ गई। आरोपी उसे घर चलने के लिए मनाता रहा, पत्नी के नहीं जाने पर गुस्से में आकर उसने हाथ मुक्का और बांस के डंडे से उसकी बेदम पिटाई की और फिर पैर से गला को दबाकर उसकी हत्या कर दिया । आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

रायगढ़ को फिर मिली बड़ी सौगात: नवीन नर्सिंग महाविद्यालय के भवन के लिए 11.61 करोड़ की स्वीकृति, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से वित्त विभाग ने दी प्रशासकीय स्वीकृति, जल्द शुरू होगा निर्माण

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें