Kakajee News

चुनाव रणभेरी में सर्वे की प्रक्रिया शुरू , सीजी रिपोर्ट का कांग्रेस रायगढ़ विधानसभा सर्वे, रामचंद्र 45 प्रतिशत लेकर पहले, तो जयंत 18 प्रतिशत लेकर दूसरे स्थान पर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। सीजी रिपोर्ट मीडिया ग्रुप फेसबुक वॉल पर रायगढ़ विधानसभा को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी हेतु पिछले दो-तीन दिन से चुनावी सर्वे जारी है, जिसमें शहर के प्रख्यात चेहरा रामचंद्र शर्मा नंबर एक पर बने हुए हैं।
विधानसभा चुनाव के अभी दो वर्ष बाकी हैं, लेकिन राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए कई मीडिया ग्रुप सक्रिय हो गए हैं। इनमें से एक सीजी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर ऑनलाइन सर्वे करवा रहा है। जिसमें सीजी रिपोर्ट ने अपने फेसबुक वॉल पर रायगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के दावेदार के रूप में प्रकाश नायक, अरुण गुप्ता व रामचंद्र शर्मा की फोटो व नाम देकर जनता से राय मांगी है। साथ ही किसी अन्य प्रत्याशी के लिए भी यदि समर्थन है, तो नाम दे सकते हैं। पिछले तीन दिनों से चल रहे इस सर्वे की चर्चा रायगढ़ शहर के लगभग सभी के पास पहुंच चुकी है। जहां तक सर्वे की बात है, खबर लिखे जाने तक सर्वे में 313 लोगों ने अपना मत प्रकट किया है। जिसमें शहर के प्रख्यात शिक्षाविद् व समाजसेवी, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस प्रवेश किया है, वह करीब 45 प्रतिशत से अधिक मत लेकर अव्वल नंबर पर बने हुए हैं। साथ ही दूसरे स्थान पर कांग्रेस नेता जयंत ठेठवार करीब 20 प्रतिशत मत लेकर बने हुए हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर विभाष सिंह ठाकुर, प्रकाश नायक एवं उसके बाद अरुण गुप्ता, अनिल अग्रवाल चीकू, सलीम नियारिया आदि के लिए भी कुछ लोगों ने मत दिया है। इस सर्वे के आने के बाद लोगों में चुनावी चर्चा पर बहस छिड़ गई है। रायपुर के प्रोफाइल वाले इस मीडिया ग्रुप ने खरसिया विधानसभा के लिए भी सर्वे निकाला हुआ है। जिसमें महेश साहू, कमल गर्ग व शिखा रविंद्र गबेल के नाम भाजपा की तरफ से दिए गए हैं। देखते हैं, क्या रिजल्ट आता है। वैसे तो राजनीति में दो साल बहुत लंबा समय होता है, लेकिन रायगढ़ से रामचंद्र शर्मा जैसे नए नाम के बहुत आगे रहने पर लोगों को आश्चर्य नहीं है। क्योंकि रामचंद्र शर्मा जाना-पहचाना चेहरा है। अब देखना यह है कि यह दौड़ कहां तक जाती है? फिलहाल, सर्वे में वोटिंग जारी है। अंतिम परिणाम की तरफ सबकी नजर रहेगी। तब तक जनता राजनैतिक चटखारे लेकर चौपाल-चौपाल में चर्चा कर रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

रायगढ़ को फिर मिली बड़ी सौगात: नवीन नर्सिंग महाविद्यालय के भवन के लिए 11.61 करोड़ की स्वीकृति, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से वित्त विभाग ने दी प्रशासकीय स्वीकृति, जल्द शुरू होगा निर्माण

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें