Kakajee News

RAIGARH : प्रियंका सेल्स एजेंसी का ताला-शटर तोड़कर चोरी, नकद समेत 6 क्विंटल तार पार, सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को हुई चोरी की जानकारी

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले में अज्ञात चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए शटर और ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान से करीब 6 क्विंटल नया और पुराना स्क्रैप तार के साथ गल्ले में रखे 40 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में चोरी की वारदात को लेकर चिंता बढ़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लोधिया निवासी उमाचरण बरेठ अपने बड़े भाई रामकुमार बरेठ के साथ घरघोड़ा के रायगढ़ रोड स्थित आईटीआई के सामने प्रेमनगर (भेंड्रा) में किराये की दुकान लेकर प्रियंका सेल्स एजेंसी के नाम से मोटर एवं मोटर वाइंडिंग का कारोबार करते हैं। दोनों भाई बारी-बारी से दुकान का संचालन करते हैं। दुकान में करीब पांच कर्मचारी भी काम करते हैं। काकाजी डॉट काम को मिली जानकारी के अनुसार 18 नवंबर की रात करीब 7 बजे उमाचरण दुकान बंद कर अपने किराये के कमरे में चले गए थे। अगले दिन 19 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। शटर भी क्षतिग्रस्त था। अंदर जाकर देखने पर दुकान में रखा करीब 4 क्विंटल 50 किलो नया स्क्रैप तार और 1 क्विंटल 50 किलो पुराना तार गायब मिला। इसके अलावा गल्ले में रखे अलग-अलग नोटों के करीब 40 हजार रुपये भी नहीं थे।
अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में दुकान का ताला और शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और सामान लेकर फरार हो गए। आसपास पतासाजी करने के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिलने पर संचालक ने 19 नवंबर को घरघोड़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। काकाजी डॉट काम को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) एवं 305(ए) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। अब पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

रायगढ़ को फिर मिली बड़ी सौगात: नवीन नर्सिंग महाविद्यालय के भवन के लिए 11.61 करोड़ की स्वीकृति, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से वित्त विभाग ने दी प्रशासकीय स्वीकृति, जल्द शुरू होगा निर्माण

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें