Kakajee News

रायगढ़ में दिव्यांग युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपियों को आजीवन कारावास, तीसरे आरोपी को अपराधियों को शरण देने के मामले में भी मिली सजा

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में रायगढ़ की विशेष पॉक्सो अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र साहू की अदालत ने मुख्य आरोपी अविनाश फिलिप और अमित फिलिप को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, घटना के बाद दोनों आरोपियों को अपने घर में छिपाकर रखने और उन्हें संरक्षण देने के मामले में प्रदीप बोरकर को भी दोषी ठहराया गया है।

अदालत में प्रस्तुत अभियोजन के अनुसार, घटना 14 दिसंबर 2024 की है। पीड़िता घर से नाराज होकर रायगढ़ पहुंची थी। इसी दौरान मिनीमाता चौक स्थित बापोडिपा धर्मशाला के आगे रेलवे पटरी के पास उसकी मुलाकात दो युवकों से हुई। पीड़िता ने उनसे शौचालय जाने का रास्ता पूछा। आरोप है कि दोनों युवकों ने उसे अपने साथ चलने का इशारा किया और स्कूटी में बैठाकर पहाड़ मंदिर की ओर जंगल-झाड़ियों में ले गए। वहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट करते हुए किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने मामले में पीड़िता की शिकायत पर जूटमिल थाने में अपराध क्रमांक 504/2024 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कराई, जिसमें पीड़िता ने उन्हें पहचान लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी प्रदीप बोरकर के मकान से बरामद की थी। अभियोजन के मुताबिक, प्रदीप बोरकर को घटना की जानकारी होने के बावजूद उसने दोनों आरोपियों को अपने घर में छिपाकर रखा और उन्हें खाना खिलाकर गिरफ्तारी से बचाने में मदद की।

दोनों आरोपियों को भुगतनी होगी आजीवन सजा
मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अविनाश फिलिप और अमित फिलिप को दोषी करार दिया। न्यायालय ने दोनों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(K) और 70(4) के तहत आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा अन्य धाराओं में भी पांच वर्ष, दो वर्ष और एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजाएं सुनाई गई हैं। हालांकि अदालत ने सभी कारावास की सजाएं साथ-साथ भुगताने का आदेश दिया है।

अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास और उसे हुए नुकसान को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के तहत 5 लाख रुपये मुआवजा देने की अनुशंसा भी की है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

रायगढ़ को फिर मिली बड़ी सौगात: नवीन नर्सिंग महाविद्यालय के भवन के लिए 11.61 करोड़ की स्वीकृति, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से वित्त विभाग ने दी प्रशासकीय स्वीकृति, जल्द शुरू होगा निर्माण

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें