●
●
●लैलूंगा।जिले में अब घरों के सामने लगाए जाने वाले CCTV कैमरों से चोरो को पकड़ने में बड़ी मदद मिल रही है।जिले के लैलूंगा में लगातार चोरी हो रही एल ई डी लाइट मामले में दो आरोपी पकड़ में आये हैं।इन आरोपियों से चोरी की 50 LED और CFL बल्व,भी बरामद किए गए हैं।पकड़े गए दोनों चोरों को लैलूंगा पुलिस ने रिमांड पर लेकर जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार हाई स्कूलपारा लैलूंगा के रहवासी आये दिनों घर के बाहर लगे CFL और LED बल्ब के चोरी से परेशानी थे । तब मोहल्ले के एक-दो घरों के बाहर CCTV कैमरे लगा दिया गया, जिसमें दो चोर रात्रि के समय बल्ब चोरी करते दिखे । मोहल्लेवालों ने दोनों को पहचाने और चोरी की रिपोर्ट लैलूंगा थाने में आज दर्ज कराये, लैलूंगा पुलिस दोनों आरोपियों से चोरी कर छुपाकर रखी हुई 50 LED और CFL बल्ब बरामद किया गया है, दोनों आरोपियों को गिरफतार कर रिमांड पर भेजा गया है । आज दिनांक 21.04.2021 को थाना लैलूंगा हाई स्कूलपारा लैलूंगा में रहने वाले परमानंद बंजारे पिता कलश राम बंजारे (55 साल) द्वारा दिनांक 17-1804/2021 के रात्रि इनके तथा सुमन कुमार साय के यहां से घर के सामने दरवाजा के ऊपर लगे 3 नग LED बल्व एवं बी0आर0 टोप्पो के यहां से एक नग LED बल्व को कोई व्यक्ति चोरी कर ले गया । तब घर में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को चेक करने पर *नहरपारा के शिव ऊर्फ कालू यादव तथा उसके साथी जहुलक खान* बल्व को चोरी करते दिखे । रिपोर्ट पर अपक्र 120/2021 धारा 380, 34 भादवि कायम किया गया । आरोपी 1- जहुलक खान पिता गुलाब खान उम्र 35 साल एवं शिव गणेश यादव उर्फकालू यादव पिता मनोज कुमार यादव उम्र 23 साल दोनों निवासी नहरपारा थाना लैलूंगा को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ पर आरोपियों द्वारा पिछले एक माह से घरों के बाहर बल्ब की चोरी करना कबूल किये आरोपियों के मेमोरेंडम पर *50 LED और CFL बल्ब कीमती 5,000 रूपये* बरामद किया गया है, आरोपियों को लैलूंगा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।


