रोशनदान से घुसकर गल्ला दुकान में चोरी,नगदी रकम समेत हजारों का माल पार ,कोतवाली थाना क्षेत्र, रामभांठा वार्ड क्र. 3 की घटना

by Kakajee News

रायगढ़। लाक डाउन में चाक चौबंध पुलिस की व्यवस्था होने के बाद भी चोरो के होसले बुलंद है इसी कड़ी में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्र. 3 रामभांठा स्थित विभाष किराना स्टोर गल्ला किराना स्टोर में अज्ञात चोरांे ने रोशनदान से घुसकर हजारो रूपए का सामान व नगदी चोरी कर ले जाने की वारदात सामने आई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजीव नगर शिवम विहार कालोनी के पीछे रहने वाला है । विजय टाण्डे रामभांठा वार्ड क्र. 3 में गल्ला दुकान का संचालन करता है। विजय टांडे का विभाष किराना स्टोर 14 अप्रैल से जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए लाकडाउन के चलते बंद था, जहां बुधवार रात्रि में अज्ञात चोर ने दुकान मे रोशन दान को तोडकर अंदर प्रवेश कर गल्ले को खोलकर उसमें रखे 60 हजार रूपए नगद सहित कुछ किराना सामानांे की चोरी की घटना को अंजाम दे दिए। इस वारदात की जानकारी जब दुकान संचालक को सुबह में ज्ञात हुआ तो उसके होश उड गए और वह आनन-फानन में दुकान आकर वस्तुस्थ्तिि का जायजा लिया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गया । तत्पाश्चात दुकान संचालक ने कोतवाली पुलिस को फोन के माध्यम से चोरी की जानकरी दिया जहां पुलिस टीम मौके पर आई और निरिक्षण करते हुए चोरी की लिखित यिाकायत देने की बात कहीं । फिलहाल चोरी गई सामान का मुल्याकन किए जाने के चलते शिकायत नही आने से अपराध दर्ज नही हो पाई है।


गली मोहल्लों में देर रात रहती है युवाओं की भीड
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन के द्वारा 14 अपै्रल से 06 मई तक लाकडाउन चल रहा है। लाकडाउन में जहां शहर के चौक चौराहे में पुलिस तैनात है और बेवजह घूमने वालो पर कार्रवाई की गाज गिराई जा रही है, परंतु आज भी शहर के गली मोहल्लों में युवा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गंभीर नही है, लापरवाही बरतते हुए गली – मोहल्लों में देर रात तक मजमा लगाकर घुमते, नशा खोरी आसानी से देखे जा सकते हैं। यह स्थिति रामभाठा राममंदिर के बगल दुर्गा स्टेज के सामने नजर आता है। यही हाल शहर के विभिन्न वार्डो में भी बना हुआ है।

Related Posts

Leave a Comment