अर्टिगा कार में शराब तस्करी कर रहे पांच व्यक्ति गिरफ्तार, 60 लीटर महुआ शराब और कार जप्त

by Kakajee News

मुख्य मार्ग में पुलिस जांच देख गांव के रास्ते शराब पार करने की तैयारी, महिला समूह की सूचना पर बरमकेला पुलिस ने की कार्रवाई
रायगढ़
। लॉकडाउन ड्यूटी के बीच बरमकेला पुलिस लगातार अवैध शराब और गांजा तस्करी पर कार्रवाई कर रही है । पिछले दिनों मुख्य मार्ग पर वाहनों की जांच दौरान मोटर सायकल पर ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे आरोपी पर बरमकेला पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी ।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज बरमकेला पुलिस को ग्राम टिटहीपाली में महिला समूह समिति द्वारा आर्टिगा क्रमांक सीजी 13-यूसी 2384 में सवार 05 व्यक्तियों को अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन करते पकडकर रखने की सूचना दी गई । सूचना पर थाने से सहायक उप निरीक्षक कमल राजपूत एवं हमराह स्टाफ ग्राम टिटहीपाली प्राथमिक शाला पहुंचे। जहां महिला समूह की महिलाएं एवं आरोपीगण मिले। आरोपीगण- रोहित सारथी पिता शौकी लाल सारथी उम्र 31 वर्ष , कार्तिकेश्वर चौहान पिता दशरथ चौहान उम्र 26 वर्ष ,विरेन्द्र सारथी पिता सदानंद सारथी उम्र 26 वर्ष , रमेश सारथी पिता शौकीलाल सारथी उम्र 24 वर्ष ,रामचरण सारथी पिता स्व. अमर सिंह सारथी उम्र 30 वर्ष सभी साकिनान खरवानीपारा बरमकेला थाना बरमकेला ने छिंछपानी से कार में शराब लाना बताये । आरोपियों से 60 लीटर महुआ शराब कीमती 12000 – रूपये एवं उनकी कार जप्त किया गया है । आरोपियों पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है ।

Related Posts

Leave a Comment